गीता - एक प्रेम संदेश

By Srikeshav Das

Certificate Course

Enroll Now

Course Duration

29 घंटे

Videos

90 मिनट/ सत्र

No. Of Sessions

19

Sessions per week

2

Language
Hindi

Eligibility

कोई भी इच्छुक भक्त

Schedule of Classes

calendar

Starts on
-

calendar

सायं 4 से 5:30 बजे तक

Regular classes on

शनिवार/ रविवार

About the Teacher

teacher

Srikeshav Das

Born in Brahmapur Odisha, Sri Keshav Das was brought up in a very pious and cultured family. After completing the education, he joined ISKCON, Pune as a full-time devotee. Since then, he has been engaged in various preaching activities among youth (e.g. conducting Gita Quiz contests in schools and colleges), corporate, and congregations. He has been also serving as a Bhakti Shastri teacher.

After learning basic Sanskrit Vyakarana from Gopiparandhana Prabhu, he joined ISKCON Bhagavata Mahavidyalaya as a full-time faculty. He is also serving as a core team member, PR and Communications in IBMV.

Course Overview

पाठ्यक्रम का विवरण

"गीता – एक प्रेम संदेश' एक ऐसा विशेष पाठ्यक्रम है, जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता के सभी 18 अध्यायों का अध्ययन 18 क्रमबद्ध सत्रों में किया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य गीता के गूढ़ ज्ञान को सरल, व्यावहारिक एवं रोचक शैली में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को समझ सके और उसे अपने दैनिक जीवन में उतार सके।

इस यात्रा में हम जानेंगे:

  • मैं वास्तव में कौन हूँ? क्या मैं केवल यह शरीर हूँ?
  • जीवन में दुःख, तनाव और भ्रम क्यों आते हैं?
  • कर्म करते हुए भी कर्मबंधन से कैसे मुक्त रहें?
  • मन और इंद्रियों को नियंत्रित कैसे करें?
  • सच्ची शांति और सुख कहाँ प्राप्त होता है?
  • भगवान के साथ हमारा शाश्वत संबंध क्या है?
  • भक्ति, समर्पण और प्रेम के माध्यम से भगवान को कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

आइए, श्रीकृष्ण के साथ ज्ञान, भक्ति और प्रेम की इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनें तथा गीता के माध्यम से अपने जीवन को एक नई दिशा दें।"

पाठ्यक्रम की विषयवस्तु

"प्रत्येक सत्र में एक अध्याय का मुख्य संदेश, महत्वपूर्ण श्लोक, व्यावहारिक जीवन में उसकी उपयोगिता तथा भक्ति के दृष्टिकोण से उसका अध्ययन किया जाएगा।

सत्र 1 – अर्जुन विषाद योग

  • जब जीवन में सब कुछ भ्रमित लगने लगे!
  • जीवन का संघर्ष, मानसिक द्वंद्व, मोह और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता।

सत्र 2 – सांख्य योग

  • मैं कौन हूँ? शरीर या आत्मा?
  • आत्मा की शाश्वतता, शरीर की नश्वरता और जीवन का वास्तविक स्वरूप।आत्मा की शाश्वतता, शरीर की नश्वरता और जीवन का वास्तविक स्वरूप।
  • सत्र 3 – कर्म योग

कर्म करें, लेकिन बंधन में न पड़ें!

  • निष्काम कर्म, कर्तव्य पालन और कर्मबंधन से मुक्ति का रहस्य।

सत्र 4 – ज्ञान कर्म संन्यास योग

  • ज्ञान से कर्म को दिव्य कैसे बनाएँ?
  • दिव्य ज्ञान की महिमा, भगवान के अवतार का उद्देश्य और कर्म की वास्तविक समझ।

सत्र 5 – कर्म संन्यास योग

  • सच्चा संन्यास क्या है?
  • कर्म और संन्यास का वास्तविक अर्थ तथा आंतरिक शांति का मार्ग।

सत्र 6 – ध्यान योग

  • मन हमारा मित्र है या शत्रु?
  • मन पर नियंत्रण, ध्यान की प्रक्रिया, योगाभ्यास और आत्मसंयम।शुद्ध भक्ति का स्वरूप, भक्त के लक्षण और भगवान के प्रति प्रेमपूर्ण समर्पण।

सत्र 13 – क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग योग

  • शरीर और शरीर के वास्तविक स्वामी कौन हैं?
  • शरीर, आत्मा, परमात्मा और वास्तविक ज्ञान की पहचान।

सत्र 14 – गुणत्रय विभाग योग

  • तीन गुण हमारे जीवन को कैसे नियंत्रित करते हैं?
  • सत्त्व, रज और तमोगुण का प्रभाव तथा तीनों गुणों से ऊपर उठने का मार्ग।

सत्र 15 – पुरुषोत्तम योग

  • यह संसार क्या है और इसका वास्तविक आधार कौन है?संसार रूपी अश्वत्थ वृक्ष, जीवात्मा और भगवान पुरुषोत्तम का स्वरूप।

सत्र 16 – दैवासुर संपद विभाग योग

  • हमारे भीतर देवत्व है या आसुरी प्रवृत्ति?
  • दैवी एवं आसुरी गुण, चरित्र निर्माण और जीवन के सही आदर्श।

सत्र 17 – श्रद्धात्रय विभाग योग

  • हमारी श्रद्धा हमारे जीवन को कैसे बनाती है?
  • तीन प्रकार की श्रद्धा, आहार, यज्ञ, तपस्या, दान और ॐ तत् सत् का महत्व।

सत्र 18 – मोक्ष संन्यास योग

  • जीवन का परम लक्ष्य – भगवान की शरणागति!
  • त्याग, संन्यास, स्वधर्म, कर्मसिद्धि और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का दिव्य संदेश।"

लक्षित विद्यार्थी

कोई भी

विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम से क्या सीखेंगे?

इस 18 सत्रों की यात्रा के अंत तक प्रतिभागी: आत्मा और शरीर के वास्तविक अंतर को समझ सकेंगे। जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की दृष्टि विकसित करेंगे। कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग का वास्तविक अर्थ समझेंगे। मन, इंद्रियों और अपनी प्रवृत्तियों को नियंत्रित करने का प्रयास कर सकेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के वास्तविक स्वरूप एवं जीव के साथ उनके शाश्वत संबंध को समझेंगे। भक्ति एवं शरणागति के माध्यम से जीवन के परम लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।

इस पाठ्यक्रम में क्यों सम्मिलित हों?

जीवन के प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने की शक्ति एवं अंततः, भगवान श्री कृष्ण के श्री चरणों को प्राप्त करना

यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की किन समस्याओं का समाधान करेगा?

  • स्वयं को शरीर नहीं, बल्कि शाश्वत आत्मा के रूप में पहचाने।
  • जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य एवं विवेक से करे।
  • अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाए।
  • मन एवं इंद्रियों पर नियंत्रण विकसित करे।
  • दूसरों के प्रति प्रेम, करुणा एवं सम्मान का भाव रखे।
  • भगवान श्रीकृष्ण के साथ अपने शाश्वत संबंध को समझे।
  • भक्ति को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए।

Frequently Asked Questions